Delhi SIR – NewsX 24

दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो 30 अक्टूबर तक भरें Form-6, जानें जरूरी दस्तावेज
नई दिल्ली

दिल्ली में SIR की प्रक्रिया के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए लोगों को चुनाव आयोग दोबारा वोटर बनने का मौका दे रहा है। इसके लिए लोगों को फॉर्म-6 भरकर अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाना होगा। ड्राफ्ट लिस्ट में 97.53 लाख लोगों के नाम जुड़े हैं। 47.56 लाख लोग एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड और डुप्लीकेट लिस्ट में शामिल हुए हैं। अब इस लिस्ट को दोबारा से चेक किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने इसे लेकर बूथ लेवल ऑफिसर को एसडीडी लिस्ट में शामिल लोगों के घरों में दोबारा जाने को कहा है। लोग सीईओ दिल्ली की वेबसाइट पर जाकर एसडीडी लिस्ट में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं। आपको फॉर्म-6 भरना होगा।

अगर आपका नाम एसडीडी लिस्ट में शामिल है या आप दोबारा फाइनल वोटर लिस्ट में खुद को शामिल कराना चाहते हैं, तो आपको फॉर्म-6 भरना होगा। इसके लिए आपको एक एड्रेस प्रूफ और एक आईडी प्रूफ देना होगा। इसके साथ ही एक घोषणापत्र भी भरना होगा। अगर लास्ट एसआईआर में आप वोटर थे, तो उसकी डिटेल देनी होगी।

अगर नहीं थे तो मां-पिता या दादा-दादी या नाना-नानी के विवरण से खुद को लिंक कराना होगा। दिल्ली के सीईओ अशोक कुमार ने कहा है कि अगर आप लास्ट एसआईआर से खुद को या अपने परिवार के किसी सदस्य से लिंक नहीं करा पा रहे हैं, तो बताए गए 12 डॉक्यूमेंट्स में से जरूरी डॉक्यूमेंट्स दे सकते हैं। इससे आपका नाम जुड़ जाएगा।

फॉर्म-6 जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ भरें

बीएलओ आपके घर आएंगे और आपका नाम नहीं जुड़ा है तो उनके द्वारा पूछी गई जानकारियां दें और फॉर्म-6 जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ भरें। 30 अक्टूबर तक आवेदन फॉर्म-6 के जरिए नाम जुड़वाने के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। सीईओ ऑफिस की ओर से स्पेशल कैंप भी लगवाए जा रहे हैं। 18 अक्टूबर को सभी 14947 पोलिंग स्टेशन पर कैंप लगाए जाएंगे। ऑनलाइन फॉर्म सीईओ दिल्ली की वेबसाइट पर जाकर भरा जा सकता है।

SIR के आंकड़ों पर नजर

1,45,10,299 दिल्ली में SIR शुरू होने के समय कुल वोटर

97,53,577 (67.22%) ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल वोटर

47,56,722 एसडीडी लिस्ट में शामिल वोटर

43,32,775 शिफ्ट, एब्सेंट या अन्य श्रेणी

2,82,412 डेड वोटर

1,41,535 डुप्लीकेट वोटर

31 अगस्त ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने की तारीख

4 दिसंबर अंतिम वोटर लिस्ट जारी करने का तय कार्यक्रम

दिल्ली SIR में बड़ी राहत, दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 30 अक्टूबर तक बढ़ी
नई दिल्ली

दिल्ली में चल रही एसआईआर के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) द्वारा जारी ड्राफ्ट पर आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा एक माह के लिए बढ़ा दी गई है

मतदाता एसआईआर पर अपने दावे और आपत्तियां 30 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं। जबकि 30 नंवबर तक ड्राफ्ट एसआईआर में आए नोटिस का निस्तारण किया जाएगा। जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 दिसंबर को जारी करने की तारीख तय की गई है। जबकि पहले यह तारीख चार नवंबर थी।

नागरिक उपरोक्त समयावधि में ड्राफ्ट सूची में नाम न होने पर फार्म 6 भर सकते हैं। साथ ही पता या आवास बदलने पर फार्म आठ भर सकते हैं।

पोलिंग बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर

वहीं, सीईओ कार्यालय रविवार यानि 27 सितंबर को को एसआईआर के तहत दिल्ली भर के 14,947 पोलिंग बूथों पर विशेष शिविर लगाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य उन पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनका नाम अभी तक सूची में दर्ज नहीं हो पाया है।

आयोग के अनुसार, दिल्ली में अब तक फार्म- 6 के करीब सवा तीन लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। फार्म- 6 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

नाम दर्ज कराने की अपील

आयोग ने पात्र नागरिकों से विशेष शिविरों का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है। शिविरों में मतदाता नाम जुड़वाने के साथ ही एसआईआर से संबंधित अन्य प्रक्रियाओं और दस्तावेजों को लेकर भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

आयोग के मुताबिक, जिन पात्र नागरिकों के नाम सूची में छूट गए हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत फार्म- 6 जमा कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि एसआईआर के दौरान प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाएंगे।

सीईओ ने 29 और 30 सितंबर को दिल्ली भर के कालेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में 18-25 वर्ष की आयु के युवा मतदाताओं के लिए विशेष शिविरों की भी घोषणा की है।

SIR में गलती है तो ऐसे कराएं सुधार

एसआईआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम की स्पेलिंग, उम्र, जन्मतिथि या पता गलत है या मतदाता को शिफ्टेड दिखाया गया है, तो दावा अवधि में सुधार कराया जा सकता है।

दिल्ली के सीईओ कार्यालय के अनुसार, मौजूदा मतदाता के विवरण में सुधार और पता बदलने के लिए फार्म-8 तथा ड्राफ्ट सूची में नाम नहीं होने पर नाम जुड़वाने के लिए फार्म- 6 भरना होगा।

ऑफलाइन तरीका

संबंधित बीएलओ, ईआरओ, एईआरओ से फार्म-6 या फार्म-8 लें। सही जानकारी भरकर दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रति लगाएं और बीएलओ या चुनाव कार्यालय में जमा करें। जमा करने की रसीद जरूर लें।

ऑनलाइन तरीका

voters.eci.gov.in पर जाएं – लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन करें। संबंधित फार्म चुनें, विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन जमा करें। आवेदन का रेफरेंस नंबर सुरक्षित रखें, इसी से स्थिति जांची जा सकती है।

ऑनलाइन नोटिस कैसे जांचें

सबसे पहले वोटर सर्विस पोर्टल पर जाएं। विकल्प चुनें, होमपेज या मेनू सेक्शन में ''Submit Document Against Notice Issued'' या ''List of persons to whom notices have been issued'' वाले विकल्प पर क्लिक करें। इसमें जिले का नाम डालें। अपने इलाके का नाम चुनें। पोलिंग स्टेशन चुनें। इसके बाद आपके पोलिंग स्टेशन की लिस्ट खुल जाएगी।

दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए अब सिर्फ 6 दिन बाकी
नई दिल्ली

दिल्ली में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान क्लेम और ऑब्जेक्शन की प्रक्रिया में अब 6 दिन ही बचे हैं। वोटर लिस्ट में नए नाम जुड़वाने के लिए 31 अगस्त से 23 सितंबर के बीच 1,14,073 फॉर्म-6 के आवेदन जमा किए जा चुके हैं।

दिल्ली में अब तक आए कितने आवेदन

30 अगस्त को भेजे गए 2,12,400 आवेदनों को मिलाकर अब तक फॉर्म-6 के कुल 3,26,473 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। हलांकि, इनमें कितने आवेदनों का निस्तारण हुआ है इसके बारे में आयोग ने कोई डेटा जारी नहीं किया है।

कहां से आए सबसे ज्यादा आवेदन

SIR में क्लेम और ऑब्जेक्शन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर तक चलेगी। फॉर्म 6 के लिए सबसे ज्यादा आवेदन वेस्ट जिले से आए हैं। यहां से 14,056 लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। इसके बाद नॉर्थ-वेस्ट जिले में 11,819, ईस्ट में 11,412, साउथ ईस्ट में 11,124 और नॉर्थ ईस्ट में 10,534 आवेदन आए हैं।

मामले में क्या बोला दिल्ली इलेक्शन ऑफिस

दिल्ली इलेक्शन ऑफिस ने कहा है कि जिन लोगों का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, वे तय घोषणा और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म-6 भरकर फाइनल वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, ऐसे नए आवेदक जिनकी उम्र 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे भी फॉर्म-6 के जरिए वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

'ऑनलाइन आवेदन में डॉक्यूमेंट्स की कॉपी अपलोड करनी होती है'

SIR को लेकर बड़ी संख्या में NBT रीडर्स के सवाल मिल रहे हैं। उनके इन सवालों के जवाब चुनाव आयोग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने दिए हैं:

दिल्ली SIR: फाइनल वोटर लिस्ट के लिए 2.12 लाख Form-6 आवेदन, 43 लाख नाम ASDD सूची में
नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत फाइनल वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए क्लेम और ऑब्जेक्शन की प्रक्रिया जारी है। ड्राफ्ट रोल में नाम न आने के बाद लोग फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। सभी 13 जिलों में 9 सितंबर तक 2,12,400 फॉर्म-6 के आवेदन दाखिल मिनट पते हुए है। जबकि ड्राफ्ट रोल में करीब 43 लाख लोगों के नाम अबसेंट, शिफ्टेड, डेड, डप्लीकेट (ASDD) लिस्ट में शामिल किए गए हैं। उसके अनुपात में यह आंकड़ा अभी काफी कम है। हालांकि, 30 सितंबर तक आवेदन का वक्त है और उम्मीद की जा रही है कि यह आंकड़ा और बढ़ेगा।

35,495 और नए आवेदन प्राप्त हुए

31 अगस्त से 9 सितंबर की अवधि के दौरान 35,495 और नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। नए आवेदनों के मामले में वेस्ट दिल्ली जिला सबसे आगे रहा, जहां इस अवधि में 4,387 आवेदन मिले। इसके बाद नॉर्थ वेस्ट में 3,586, ईस्ट में 3,583, साउथ ईस्ट में 3,400 और नॉर्थ ईस्ट में 3,150 आवेदन दर्ज किए गए। साउथ वेस्ट में 3,025, साउथ में 3,030, नॉर्थ में 2,604, सेंट्रल नॉर्थ में 2,488, आउटर नॉर्थ में 2,433, ओल्ड दिल्ली में 1,529, सेंट्रल में 1,518 और नई दिल्ली जिले में 762 नए आवेदन फॉर्म-6 के तहत प्राप्त हुए।

30 अगस्त तक 1,351 आवेदन मिले थे

प्रवासी या ओवरसीज भारतीय वोटर्स के लिए भरे जाने वाले फॉर्म-6A के तहत 30 अगस्त तक 1,351 आवेदन मिले थे, जबकि 31 अगस्त से 9 सितंबर के बीच 83 अतिरिक्त आवेदन दर्ज हुए। वोटर लिस्ट से नाम हटाने या किसी प्रविष्टि पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए भरे जाने वाले फॉर्म-7 की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है। 30 अगस्त तक जहां 51,471 फॉर्म-7 प्राप्त हुए थे, वहीं 31 अगस्त से 9 सितंबर के बीच 374 नए आवेदन मिले।

वोटर लिस्ट में एड्रेस के बदलाव, सुधार या नया फोटो पहचान पत्र (EPIC) जारी करने के लिए भरे जाने वाले फॉर्म-8 के आवेदनों की संख्या सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। 30 अगस्त तक दिल्ली भर में 2.60,768 फॉर्म 8 प्राप्त हुए थे, जबकि 31 अगस्त से 9 सितंबर के बीच 14,538 नए फॉर्म-8 मिले हैं। 29 अक्टूबर तक सभी भेजे गए क्लेम और ऑब्जेक्शन का निपटारा किया जाएगा।