मध्य प्रदेशराज्य

उड़नखेड़ी में सेवा यात्रियों का सम्मान, वृक्षारोपण और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद

भोपाल 

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिष्ठा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा यात्रा का सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्य मंत्री  टेटवाल ने स्वागत किया। नागरिकों के साथ पचोर से सारंगपुर तक यात्रा में सहभागिता की।

वाराणसी से प्रारंभ होकर वडनगर तक जा रही सेवा यात्रा में अलग-अलग समूह सहभागिता कर रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य पवित्र नदियों का जल लेकर काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी और हाटकेश्वर महादेव, वडनगर में जलाभिषेक करना है। यात्रा के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सेवा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया जा रहा है।

सेवा को जीवन का संकल्प बनाएं

मंत्री  टेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के प्रेरणादायी वर्ष हैं। सेवा किसी एक अवसर या अभियान तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति निरंतर जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं को कौशल और रोजगार से जोड़ने जैसे कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाना आवश्यक है।

उड़नखेड़ी में सेवा यात्रियों का सम्मान

उड़नखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में सेवा यात्रियों ने वाराणसी से वडनगर तक की यात्रा के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर यात्रियों का सम्मान किया गया। इसके बाद शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। राज्य मंत्री  टेटवाल ने कहा कि धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलना समय की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।

महिलाओं और लखपति दीदियों से संवाद

राज्य मंत्री  टेटवाल ने स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं एवं लखपति दीदियों से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से उनके स्वरोजगार, समूह के माध्यम से किए जा रहे कार्यों और आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। महिलाओं ने भी आत्मनिर्भर बनने के अपने अनुभव साझा किए।

राज्य मंत्री  टेटवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ परिवार और समाज की निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी मजबूत करना भी है। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ रही हैं और लखपति दीदियों की सफलता अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

राज्य मंत्री  टेटवाल ने कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के माध्यम से युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय संसाधनों और कौशल को रोजगार से जोड़ना सेवा और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सांसद रोडमल नागर अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button