पंजाबराज्य

CM मान के OSD घुम्मन का बिक्रम मजीठिया को कानूनी नोटिस, 24 घंटे में पोस्ट हटाकर माफी मांगने की मांग

चंडीगढ़.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) राजबीर सिंह घुमन ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को मानहानि का नोटिस भेजा है। घुमन ने मजीठिया से कहा है कि वे 24 घंटे के भीतर सभी संबंधित पोस्ट, वीडियो और उनसे जुड़ी सामग्री को पब्लिक प्लेटफॉर्म से हटा दें।

सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की गई है। दरअसल, मजीठिया ने डीजीपी को भेजे गए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पत्र के सिलसिले में घुमन पर आरोप लगाए थे। इस पत्र में घुमन से कथित तौर पर जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। इन लोगों पर सरकारी अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग, हथियारों के लाइसेंस की मंजूरी और जमीन के सौदों को प्रभावित करने का आरोप था।

मजीठिया का आरोप
मजीठिया का आरोप है कि ईडी के पत्र में घुमन और अन्य लोगों के बीच हुई चैट का जो जिक्र है, उसमें सिर्फ आम बातचीत नहीं है। मजीठिया ने आरोप लगाया कि इससे सरकारी तबादलों और पोस्टिंग, नीतियों में दखल, हथियारों के लाइसेंस, जमीन से जुड़े मामलों, सरकारी गोपनीय जानकारी पर सवाल उठते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button